बड़ा दुर्घटना होने से बचा
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे बस स्टेशन चौक पर बड़ी दुर्घटना घटित होने से बची आज सुबह नॉर्मल स्कूल के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप के चालक ने रेलवे बस स्टेशन चौक पर अचानक ब्रेक लगा दिया, पिकअप के ऊपर लोहे का सरिया सड़क पर आगे भर भरा कर गिर गया। चौराहे पर आगे चल रहे वाहन चालकों में दहशत फैल गया। चौराहे पर ट्रैफिक विभाग के पुलिस जवानों ने पिकअप के ऊपर से गिरे सरिया को अपने लोगों से सरिया हटवा कर जाम हुए रास्ते को खुलवाने का कार्य किया, गनीमत रहा की पिकअप से गिरे सरिया के आगे कोई वाहन चालक या पैदल यात्री नहीं था नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, ऐसे लापरवाह पिकअप चालकों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जो पिकअप के ऊपर सरिया रखकर फराटा भरते हुए अपने पिकअप को चलाने का कार्य करते हैं। जब भी एक पिकअप ब्रेक लगाते हैं सरिया आगे गिर जाता है जिससे बड़ी दुर्घटना की संभावना बराबर बनी रहती है, ऐसे पिकअप चालकों के ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए जिससे जान को जोखिम डालकर पिकअप वाहन चालक अपना वाहन ना चला सके। बरहाल ट्रैफिक पुलिस ने सरिया को सड़क से किनारे रखवा कर पिकअप को अपने कब्जे में ले कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दिया है।
विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…
विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…
गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…
हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…
भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…
सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…