Categories: Uncategorized

सगे चाचा ने किया रिश्ते को तार तार

लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिले के लार थाना क्षेत्र से रिश्ते को शर्मशार करने वाली घटना का खुलासा हुआ है । यह घटना 21 मार्च 2025 को सुबह घटी जब लड़की रोजमर्रा के समान लेने घर से निकली थी । इस घटना ने समाज में व्याप्त नैतिकता पर भी सवाल खड़े कर दिए है । वैसे लार पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिए है ।
लार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को उसकी मां ने गांव के ही एक दुकान पर कुछ समान लाने के लिए भेजा था अभी युवती दुकान पर जाने के लिए निकली ही थी कि युवती का सगा चाचा पीछे से आया और गांव में स्थित हॉस्पिटल के पास बात करते हुए ले गया और वहां जाने के बाद युवती को हॉस्पिटल के अंदर ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया ।इसके पश्चात युवती को वही छोड़ कर वहां से चला गया डरी सहमी युवती कैसे भी घर पहुंची और अपनी मां से अपने साथ हुए आप बीती को बताया युवती की मां ने तत्काल घर की बात होने लोक लाज के डर से किसी को कुछ कहने से मना किया लेकिन बाद में इस घटना की सूचना लार पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रार्थना पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली और आरोपी चाचा अजय कुमार उर्फ मोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से पूछ ताछ कर रही है घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने भी किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय संगत कार्यवाही का भरोसा दिलाया ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: 7 कुंतल लहन नष्ट, अवैध भट्टियां ध्वस्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया…

3 minutes ago

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: ईरानी नेवी पर अमेरिका का बड़ा वार

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…

11 minutes ago

भारत सेमीफाइनल में: वेस्टइंडीज पर 5 विकेट से ऐतिहासिक जीत

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…

18 minutes ago

आगरा में विकास कार्यों की होगी परत-दर-परत जांच, अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट का निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…

9 hours ago

बच्चों के विवाद में मारपीट, युवक समेत तीन घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…

9 hours ago

रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…

10 hours ago