रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा (RET) 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस वर्ष विभिन्न शोध कार्यक्रमों के लिए कुल 2918 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस बार फुल टाइम सीटों के लिए 2768 तथा पार्ट टाइम शोध हेतु 150 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
यह जानकारी देते हुए प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि त्रुटिपूर्ण आवेदनों में सुधार के लिए आज से ऑनलाइन करेक्शन विंडो खोल दिया गया है जिस पर 2 मार्च तक अभ्यर्थी त्रुटियां ठीक कर सकेंगे। सुधार के दौरान अभ्यर्थियों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
इस सत्र में 866 फुलटाइम और 55 पार्टटाइम सीटों के अलावा स्ववित्तपोषित कार्यक्रम की 90 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
इस वर्ष सर्वाधिक आवेदन हिंदी में आए हैं जहां 305 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसके अलावा राजनीति विज्ञान में 282, और शिक्षाशास्त्र में 263 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
अन्य विषयों में जन्तु विज्ञान (168), वाणिज्य (167), विधि (156), भूगोल (144), मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास (138), अंग्रेजी (124), समाजशास्त्र (123), वनस्पति विज्ञान (107), प्राचीन इतिहास (97), गणित (78), रसायन विज्ञान (65), मनोविज्ञान (65), संस्कृत (61), व्यावसायिक प्रशासन (57), बायोटेकनोलॉजी (56), गृह विज्ञान (56), अर्थशास्त्र (49), भौतिक विज्ञान (49), फार्मेसी (30), रक्षा अध्ययन (23), विजुअल आर्ट्स (23), शारीरिक शिक्षा (20), माइक्रोबायोलॉजी (17), पर्यावरण विज्ञान (15), कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (13), कंप्यूटर साइंस (12), दर्शनशास्त्र (12), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (8), इलेक्ट्रॉनिक्स (5), सूचना प्रौद्योगिकी (4) और मैकेनिकल इंजीनियरिंग (1) तथा कृषि संकाय के अंतर्गत 12 विभिन्न विषयों में कुल 125 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि शोध पात्रता परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस माह परीक्षा आयोजित करने के साथ साथ प्रयास यह होगा कि अगले माह तक साक्षात्कार और अंतिम प्रवेश कार्य पूरे कर लिए जाएं।

अभ्यर्थियों हेतु करेक्शन विंडो (1-2 मार्च)
विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में सुधार करने के लिए 1 और 2 मार्च 2026 को करेक्शन विंडो उपलब्ध कराई है। सुधार की प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जा सकती है:
प्रोफाइल अपडेट:
अभ्यर्थी पोर्टल पर लॉगिन कर ‘Open Profile’ के माध्यम से अपना विवरण अपडेट कर सकते हैं।
कार्यक्रम एवं शैक्षणिक सुधार:
अभ्यर्थी ‘Update Programme Selection’ के माध्यम से वेटेज और प्रोग्राम मोड बदल सकते हैं, तथा ‘Update Academic Details’ से अपनी शैक्षणिक जानकारी संशोधित कर सकते हैं।
दस्तावेज़ सुधार:
‘Update Upload’ विकल्प के माध्यम से गलत अपलोड हुए दस्तावेज़ों को बदला जा सकता है।
शुल्क:
सुधार के दौरान अभ्यर्थियों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे 2 मार्च तक सभी आवश्यक सुधार सुनिश्चित कर लें, क्योंकि इसके बाद किए गए बदलाव ही अंतिम माने जाएंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

47 minutes ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

58 minutes ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

1 hour ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

1 hour ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

1 hour ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

2 hours ago