अंकित छात्र नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति के आधार पर प्रत्येक माह जनपद की रैंक निर्धारित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

मिड डे मील योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री डैश बोर्ड पर विद्यालयों में छात्र उपस्थिति कम पाये जाने पर बीएसए मनीष कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। बीएसए ने स्पष्ट कहा है कि आप सभी को पहले ही अवगत कराया गया था कि मुख्यमंत्री डैश बोर्ड पर अंकित छात्र नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति के आधार पर प्रत्येक माह जनपद की रैंक निर्धारित की जा रही है। माह जुलाई 2024 में यह सुनश्चित करने को कहा गया था कि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75% से कम न हो। परंतु जिलाधिकारी द्वारा माह अगस्त 2024 में विद्यालयों के किये गये निरीक्षण में छात्र संख्या 75% से कम पाये जाने के कारण उनके द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गयी है।

बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को पुनः निर्देशित किया है कि यदि माह सितम्बर 2024 में विद्यालयों में छात्र उपस्थिति 75% से कम होने के कारण जनपद की रैंक प्रभावित होती है या कोई प्रतिकूल परिस्थितियां उत्पन्न होती है तो इसके लिये संबन्धित विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ को उत्तरदायी मानते हुए उनके विरुद्ध सामूहिक कार्यवाही कर दी जायेगी। साथ ही अपने शिक्षा क्षेत्र में शिथिल मानिटरिंग के लिए आपको उत्तरदायी मानते हुए आपके विरुद्ध उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जायेगा।

rkpshomnath

Recent Posts

गोवंश आश्रय स्थल में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…

4 hours ago

1965 युद्ध के शहीद हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…

4 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया तांडव, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…

5 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

8 hours ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

9 hours ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

9 hours ago