बारिश ने किसानों के अरमानों पर ढ़ाया कहर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में देर रात से शुरू हुई बारिश जिससे जगह जगह जलभराव हो गया है। कैसरगंज तहसील परिसर में पानी भर गया है। किसानों के खेत में तैयार फसलों पर बारिश का कहर देखने को मिला। जनपद में रविवार को बे-मौसम देर रात शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कैसरगंज तहसील परिसर में जल निकासी न होने के चलते पानी भर गया। वहीं बारिश किसानों के लिए भी मुसीबत का सबब बन गई है। किसानों के खेत में सरसों, गेहूं आदि की फसलें तैयार खड़ी है, वह भीग गई है। किसान बे-मौसम बारिश को लेकर परेशान हैं। इस मामले में जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि बारिश से अगेती फसल वाले गेहूं किसानों को नुकसान है। ऐसे में किसान खेत से पानी निकासी की व्यवस्था करें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

5 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

5 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago