टूटी पुल की रेलिंग आत्म हत्या करने वालो को देती है दावत

सलेमपुर में स्थित नादावर पुल बना है आत्म हत्या का सुरक्षित स्थान

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर तहसील के नदावर पुल जो की विगत कुछ सालो मे आत्महत्याओं के लिए सुर्खियों मे छाया हुआ है।हालाकि नदी के ऊपर बना ये पुल वैसे तो सलेमपुर और मझौली होते हुए भाटपार तथा बिहार को जोड़ती है। लेकिन इस पुल की चर्चाएं खासा आत्महत्याओं के लिए जाना जाने लगा है पिछले दो वर्षो मे लगभग पच्चीस लोग इस पुल से कूद कर अपनी जान गवा चुके है। नदावर पुल की जर्जर रेलिंग और कही-कही तो रेलिंग गायब ही है ऐसे मे सिरफिरे आत्महत्या करने वालो के लिए ये और भी आसानी का सबब बन गया है । इस पुल के टूटे रेलिंग और इसके मरम्मत के लिए कई समाचार प्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों से भी बात की लेकिन सालो बीत जाने के बाद भी किसी भी जिम्मेदार की नजर इस टूटे पुल के रेलिंग पर नहीं पड़ी । जिसका का खामियाजा क्षेत्र के कई परिवार अपने घर के लोगो को खो कर भुगत रहे है। किसी के घर का इकलौता रोटी देने वाला चला गया तो किसी के घर की आस चली गई । लेकिन जिम्मेदार अधिकारी राजनेता मूक दर्शक बने देख रहे है और इस पुल से आत्म हत्या करने वाले लोगो के घर रोजी रोटी का संघर्ष चल रहा है ।एक तरफ जहा लगातार खबरे प्रकाशित हुई ताकि प्रशासन इसको देखते हुए दोनो तरफ जाल लगवा सके।लगवाना तो दूर टूटी हुई रेलिंग की मरम्मत मे भी जिम्मेदार मौन है।आपको बताते चले की दस से पंद्रह दिन बीतते ही आत्महत्या की एक नई घटना सुनने तथा देखने को मिलती है।मंगलवार को भी पुल के नीचे नदी मे तैरती हुई लाश मिली ,पुलिस ने लाश को बाहर निकाला ,शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे इससे साफ था की व्यक्ति ने रात मे किसी समय पुल से कूद कर अपनी जान दे दी थी। इस तरह की घटनाएं इस पुल और क्षेत्र के लोगो के लिए आम बात बनी हुई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

4 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

7 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

7 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

7 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

7 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

7 hours ago