सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। संविधान निर्माता भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस पर शुक्रवार को शोभायात्रा निकली। प्रधानाचार्य रमावती फॉर्मेसी कॉलेज डॉ आरपी काशी ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा विकासखंड के ग्रामसभा मधवापुर से रजाडीहा, सलेमपुर होते हुए रामावती फार्मेसी कॉलेज, सामुदायिक स्वस्थ केंद्र, तहसील से गांधी चौक तक शोभायात्रा निकाली गई।डॉ काशी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य समानता, समतामूलक समाज व भाईचारा का संदेश और भारत की गरिमामई भारतीय संविधान जन जन तक पहुंचाने का प्रयास है। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार के साथ यात्रा के दौरान राम दुलारे, राजू भारती, आलोक राव, गौतम संजय कुमार, रामाशीष, गौतम, रामप्रताप, लालजी, हरिलाल, सत्येंद्र भारती, गुड्डू भारती, वकील, शिवकुमार, नीरज, वैभव, रोहित, मालती देवी, आशा देवी व मीरा देवी आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…
बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…
कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…