Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedफरियादियों की समस्या का किया जाए समयबद्ध निस्तारण -ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

फरियादियों की समस्या का किया जाए समयबद्ध निस्तारण -ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

समाधान दिवस में 161 मामले आए 10 का किया गया मौके पर निस्तारण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील समाधान दिवस में शनिवार को तहसील सदर सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षा में फरियादियों की सुनी गई फरियाद।सदर तहसील सभागार में 161 फरियादी अपनी अपनी फरियाद बारी-बारी से सभागार में लेकर आए सभी फरियादियों के समस्याओं को बारी बारी से सुना गया, 10 फरियादियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को आए हुए फरियादियों के समस्या का समयबद्ध निराकरण करने का निर्देश दिया, कहा कि शासन के निर्देशन पर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को तहसील समाधान दिवस आयोजित कर एक छत के नीचे फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश है, जिसके अनुपालन में आए हुए फरियादियों की समस्याओं का निराकरण किया जाता है। आज तहसील सदर सभागार में अधिकतर मामले जमीनी व पारिवारिक विवाद के आए हुए थे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आए हुए प्रार्थना पत्र का केवल कागजी खाना पूर्ति ना किया जाए, जमीनी विवाद में मौके पर राजस्व विभाग, पुलिस विभाग के साथ मिल कर जमीनी स्तर पर काम करते हुए मामले का निस्तारण करे जिससे फरियादियों को परेशान ना होना पड़े।
समाधान दिवस के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी, तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अरविन्द नाथ पांडेय, नायब तहसीलदार नीरू सिंह, नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन, नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान, नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments