Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअध्यक्ष ने विकास कार्य परियोजनाओं का भूमि पूजन करके किया शिलान्यास

अध्यक्ष ने विकास कार्य परियोजनाओं का भूमि पूजन करके किया शिलान्यास

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत अध्यक्ष बालेन्द्र श्रीवास्तव ने पहली बार विकास कार्य को गति प्रदान करते हुए 50 लाख रुपए से अधिक परियोजनाओं का भूमि पूजन करके शिलान्यास किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष बालेन्द्र श्रीवास्तव ने भूमि पूजन करके नगर पंचायत के रुकनापुर में अच्छएबर सिंह के मकान से राघवेन्द्र सिंह के घर तक सीसी इन्टर लॉकिंग और नाली निर्माण, पयागपुर के छोटा चौराहा पर राम तेज निगम के घर से जुगल किशोर गुप्ता के घर तक इन्टर लॉकिंग निर्माण, वार्ड नंबर 7 में दिनेश चन्द्र शर्मा के घर से मधुरी पैलेस के पास तालाब तक नाली निर्माण, पयागपुर के मगरे पुरवा नई बस्ती में ओपी तिवारी के घर से मोनू सिंह के घर तक इन्टर लॉकिंग व नाली निर्माण, शब्बीर मिस्त्री के घर से रामसनेही के घर तक इंटर लॉकिंग व नाली निर्माण रुकनापुर में राजेन्द्र सिंह के मकान से भानु प्रताप सिंह के घर की तरफ इंटर लॉकिंग नाली निर्माण योजना का।
नगर पंचायत अध्यक्ष बेलेंस श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा प्रयास नगर पंचायत को स्वच्छ व सुंदर बनाना है, पूरे नगर में सड़कों का जाल बिछाना है विद्युतिकरण से पूरे नगर को जगमगाना है,इस अवसर पर अरविंद कुमार कमल निगम प्रेम नारायण रावत मन श्रीवास्तव सत्यनारायण सिंह सोनू सिंह अर्जुन पंडित गब्बर जायसवाल क कश्यप सहित नगर वासी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments