मईल/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के चेरो मार्ग पर नई सड़क बनने के बाद से ही सड़क से सटे गांव के कुछ मनचलो द्वारा मुख्य सड़क पर अवैध ईट पत्थर और बिजली के पोल रखकर स्पीड ब्रेकर बना रखे हैं, इस ब्रेकर से आए दिन दो पहिया वाहन चालक ,ट्रैक्टर चालक तथा अन्य चार पहिया वाहन चालकों को जहां परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वही अपने हाथ पैरों को प्लास्टर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सलेमपुर बंजरिया मंदिर से 50 कदम पश्चिम और बभनौली पांडे गांव में लगभग आधे दर्जन अवैध स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं वही पकड़ी लाला गांव में लगभग एक दर्जन के आसपास अवैध स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं, आखिरकार लोक निर्माण विभाग सहित पुलिस प्रशासन को मनबढो द्वारा किए जा रहे इस करतूत के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही हैं। इस सम्बन्ध में जनसमुदाय का कहना है कि प्रशासन मनबढ़ो के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए अवैध स्पीड ब्रेकर को तत्काल प्रभाव से हटाया।
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…
दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…
यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…
गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…