अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल का बयान दर्ज किया।

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
बेल्थरारोड के बिठुआं गांव में मो. नौशाद अपनी पत्नी शहनाज़ परवीन (42 वर्ष) व अपने दो बच्चों बेटा अलफला (10 वर्ष) व बेटी अलफलक (9 वर्ष) के साथ रहता है। नौशाद सउदी अरब में रह कर नौकरी करता है तथा पिछले 4 माह से अपने घर आया हुआ था। नौशाद की पत्नी व बच्चों के अनुसार उसका सम्बन्ध किसी अन्य महिला से हो गया था तथा वह फोन पर अक्सर उससे बातचीत करता रहता था। इसका विरोध करने पर वह अपनी पत्नी से हाथापाई पर उतर आता था। सोमवार को जब वह अपनी कथित महिला मित्र से बातचीत कर रहा था तो एक बार फिर उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया। पत्नी के विरोध पर वह आगबबूला हो गया तथा उसे जमकर पीटने लगा। जब वह अपनी पत्नी को हथौड़ा से मारने जा रहा था तो उसके बच्चों ने बीच-बचाव कर अपनी मां को बचा लिया। पत्नी से मारपीट करने के बाद नौशाद घर से बाहर निकल गया। इस दौरान बच्चों ने फोन कर एम्बुलेंस बुलाया तथा अपनी मां का इलाज के लिए उसे सीएचसी सीयर ले गए। सीएचसी सीयर में तैनात चिकित्सकों ने घायल महिला का इलाज शुरू कर दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

दहेज हत्या पर अदालत का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…

2 minutes ago

मिलेट्स की तीनों प्रतियोगिताओं में गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों का जलवा, सभी शीर्ष स्थान कब्जाये

मिलेट्स प्रतियोगिताओं में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों का दबदबा, तीनों प्रतियोगिताओं में हासिल किए…

7 minutes ago

गड्ढे, कीचड़ और नाली का गंदा पानी; भागलपुर के मुख्य मार्ग पर कब मिलेगी राहत?

भागलपुर/देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना क्षेत्र में भागलपुर ब्लॉक कार्यालय और बीजीएम क्रिश्चियन इंटर…

14 minutes ago

योगी सरकार का महिलाओं पर फोकस, कारोबार शुरू करने को मिलेगा ब्याज मुक्त पैसा; ई-रिक्शा पर भी मदद

यूपी की महिलाओं को मिलेगा ब्याज मुक्त कर्ज, 20 हजार से शुरू होगी मदद; अगली…

41 minutes ago

डीजल-पंप का खर्च होगा कम! किसानों को सोलर पंप पर 90% तक सब्सिडी

किसानों के लिए बड़ी राहत: सोलर पंप पर 90% तक सब्सिडी, सिंचाई खर्च घटाने में…

55 minutes ago

लोकतंत्र में राजनीति: समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम या सत्ता का खेल?

लेखक: चंद्रकांत सी. पूजारी, गुजरात लोकतंत्र में राजनीति को समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम माना…

2 hours ago