युवती को अमर्यादित भाषा के साथ अंधेरे में पीटा थानेदार ने

भागलपुर /देवरिया (राष्ट्रीय की परम्परा)
मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर ग्राम में किशोरी के साथ अमर्यादित भाषा की बौछार के साथ मईल थानेदार ने मारा पीटा । नाबालिक बालक पर भी थप्पड़ो की कर दी बरसात।
मामला दुकान में पकड़ी गई एक महिला का है।
आपको बता दे कि भागलपुर ग्राम के एक दुकान में देर रात को ये महिला पकड़ी गई। लोगों के मुताबिक दारूबाज महिला को पड़कर महिलाओं ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
इस मामले में मईल थाने के थानेदार दुकानदार के घर पहुंचे और सारे नियम कानून को ताक पर रखकर दुकानदार के घर में घुसे, वो भी सिविल ड्रेस में बगैर महिला कांस्टेबल के। मईल थानेदार ने घर का लाइट आफ दिया । उसके बाद किशोरी के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए थप्पड़ों से पीटा, इतना ही नहीं रिस्तेदारी में आए एक नाबालिग युवक के उपर भी थप्पड़ो की बौछार कर दी। लड़की के घर पर कोई पुरुष न था लड़की अभी भी सदमे में है।मईल थानेदार का ऐसा रवैया देखकर अगल बगल वाले हैरान हो गए, जैसे किसी दुर्दांत अपराधी को गिरफ्तार करने आया हो ।मईल थानेदार के इस व्यवहार की हर जगह निंदा हो रही है।
मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में देर रात को एक गांव की महिला दुकान के बगल में अंधेरे में बैठी थी। दुकान मालिक के घर की महिलाएं बाहर टहलने निकली थीं। महिलाओं की नजर खुली दुकान के अंदर चली गई क्योंकि उसमें अंधेरा था। उन्होंने एक महिला को दुकान के अंदर अंधेरे में बैठा देखकर सशंकित हो गई। महिलाओं ने महिला को पकड़ लिया। दोनों तरफ से झपटा झपटी होने लगी। घर की एक महिला ने पी आर वी पुलिस टीम को घटना की जानकारी दिया। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले लोगों की भींड जुट गई।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने पकड़ी गई महिला के साथ साथ दुकानदार के घर की महिलाओं को भी पुलिस चौकी लेकर चली गई। थोड़ी देर बाद घटना की जानकी करने मईल थानेदार सिविल ड्रेस में बगैर महिला कांस्टेबल के पुलिस टीम के साथ दुकान पर पहुंच गए।
सूत्रों का कहना है कि घर में दुकानदार की बेटी थी। मईल थानेदार ने युवती से अभद्र भाषा में पूछताछ करना शुरु किया और बगैर महिला कांस्टेबल के ही घर में घुसकर दुकानदार को ढूंढने का प्रयास करना चाह रहे थे। युवती ने अभद्र भाषा और घर में घुसने का विरोध किया। तो मईल थानेदार आगबबूला हो गए।
सूत्रों का कहना है कि युवती के विरोध से गुस्साए मईल थानेदार ने घर का लाइट आफ करके युवती को पीटा ।
सूत्रों का कहना है कि थानेदार की पिटाई से युवती चिल्लाने लगी। युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों की भींड जुट गई। थानेदार ने एक युवक का मोबाइल छीन लिया। उन्हें भय सताने लगा कि यह युवक घटना का विडियो बना लेगा। युवती के घर रिस्तेदारी में आए एक नाबालिक युवक के हाथ से भी मोबाइल छीन कर उसे भी पीट दिया। उस समय मौजूद लोगों को थानेदार ने भगा दिया।
सूत्रों का कहना है कि इस घटना के बाद मईल थानेदार ने महिला कांस्टेबलों को बुलाया और महिलाओं को थाने भेज दिया। देर रात को महिलाओं को घर भेजा दिया और दूसरे दिन दोनों पक्षों में समझौता करा कर घर भेज दिया। युवती और नाबालिक युवक के साथ मईल थानेदार का अमर्यादित व्यवहार की चारों तरफ आलोचना हो रही है।
इस मामले में जब मईल थानेदार से बात की गई तो उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।मईल थानेदार युवती व नाबालिक युवक को मारने की घटना से इंकार कर रहे हैं। युवती के पिता ने मोबाइल फोन से मईल थानेदार द्वारा बेटी को पीटे जाने और घर की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के मामले को बताया है। उन्होंने कहा है कि मईल थानेदार के खिलाफ पुलिस के उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री से शिकायत कर थानेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगें।
मईल थानेदार गोरखनाथ सरोज से इस मामले में बात करने का प्रयास किया गया लेकिन मोबाइल नेटवर्क की गड़बड़ी के कारण बात नहीं हो सकी।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, आराधना मिश्रा मोना समेत नई टीम को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने की…

2 hours ago

भाजपा की महिला पदाधिकारी के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण का दावा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक…

3 hours ago

आगरा में कल से फुटवियर उद्योग का बड़ा मेला, 250 एग्जिबिटर्स और चाइना पवेलियन रहेगा खास आकर्षण

कल से सजेगा फुटवियर कारोबार का महाकुंभ, 250 एग्जिबिटर्स दिखाएंगे नई तकनीक और उत्पाद आगरा…

3 hours ago

नवरात्रि से दिवाली तक छाया अंगरखा स्टाइल, इन डिजाइन से पाएं परफेक्ट एथनिक लुक

अंगरखा स्टाइल को-ऑर्ड सेट: फेस्टिव सीजन में रॉयल और एथनिक लुक के लिए ट्राई करें…

3 hours ago

‘बिका हुआ माल वापस नहीं होगा’ लिखना दुकानदार को पड़ सकता है भारी, ग्राहक ऐसे ले सकता है अपना हक

No Return, No Refund’ का बोर्ड देखकर न घबराएं! खराब सामान पर दुकानदार को देना…

4 hours ago

AI की ताकत बनी वरदान या संकट? बिल गेट्स की चेतावनी ने दुनिया को सोचने पर किया मजबूर

एआई का बढ़ता खतरा! बिल गेट्स की चेतावनी से बढ़ी चिंता, हथियारों से लेकर साइबर…

4 hours ago