सरकार एवं विपक्ष से नाउम्मीद जनता में एक नई उम्मीद बन कर प्रदेश विधानसभा चुनाव लडेगी काली सेना:शंकराचार्य परिषद अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश के कुल चालीस जनपदों के 262 सीटों पर विधान सभा चुनाव लड़ने की है तैयारी

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) बताते चलें कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार, धर्मातंरण रोकने, व लव और लैंड जिहाद को रोकने को लेकर बहुत पहले गठित एक पुरातन सामाजिक संगठन काली सेना के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप महाराज द्वारा अब इसे राजनीतिक क्षेत्र में भी उतारने का फैसला तब लिया गया है। जब उत्तर प्रदेश के विगत लोक सभा चुनाव 2024 में कई सारे दल, सत्ता पक्ष एवं विपक्ष द्वारा टिकट देने का वादा कर वादाखिलाफी की गई है। वहीं अब आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव की तैयारी के लिए पदाधिकारियों का चयन का काम जोर सोर से शुरू हो गया है। गौरतलब है कि अब यूपी की कुल 40 जिलों के 262 विधान सभा सीटों पर काली सेना ने अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है। जिसके लिए अभी से प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है।
काली सेना के संस्थापक अध्यक्ष व शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज कहना है। काली सेना का गठन हमने कर्नाटक में किया था। जब केरल में धर्म परिवर्तन हो रहे थे काली सेना ने उसे रोकने का काम किया। चूंकि हमारा जन्मस्थान यूपी के बलिया में है इस लिए हम चाहते हैं कि पूर्वांचल को केंद्र मानकर हम इस संगठन का और अधिक विस्तार करें। काली सेना का उद्देश्य राष्ट्र रक्षा, हिन्दू राष्ट्र की घोषणा कराना, सनानत वैदिक धर्म को प्रसारित करना, धर्मांतरण को रोकना, लव & जमीन जिहाद को रोकना है।
काली सेना में बड़ी संख्या में शिक्षक, पत्रकार, वकील और बुद्धिजीवी जुड़ रहे हैं। लोगों का मानना है कि काली सेना का राजनीति में प्रभाव बढ़ने से तुष्टिकरण की नीति को धक्का लगेगा। काली सेना में युवाओं की बढ़ती भागीदारी से कई सारे राजनीतिक दलों में कार्यकर्ताओं की भारी कमी महसूस किए जाने की भी संभावना बढ़ी है। जानकार बताते हैं कि स्वामी आनंद स्वरूप महाराज पिछले तीन वर्ष से सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडने की तैयारी कर रहे थे। इनके साथ एक राजनीतिक दल ने उनको टिकट देने का वादा कर धोखा कर दिया था। इस लिए ही अब वे हठयोग ठान लिए हैं कि खुद का राजनीतिक दल बनाएंगे और हम टिकट मांगने के बजाए टिकट बांटने एवं सरकार तथा विपक्ष से आहत अपने देश प्रदेश व समाज के लोगों को अब चुनाव लडाने का कार्य करेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, आराधना मिश्रा मोना समेत नई टीम को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने की…

2 hours ago

भाजपा की महिला पदाधिकारी के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण का दावा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक…

3 hours ago

आगरा में कल से फुटवियर उद्योग का बड़ा मेला, 250 एग्जिबिटर्स और चाइना पवेलियन रहेगा खास आकर्षण

कल से सजेगा फुटवियर कारोबार का महाकुंभ, 250 एग्जिबिटर्स दिखाएंगे नई तकनीक और उत्पाद आगरा…

3 hours ago

नवरात्रि से दिवाली तक छाया अंगरखा स्टाइल, इन डिजाइन से पाएं परफेक्ट एथनिक लुक

अंगरखा स्टाइल को-ऑर्ड सेट: फेस्टिव सीजन में रॉयल और एथनिक लुक के लिए ट्राई करें…

3 hours ago

‘बिका हुआ माल वापस नहीं होगा’ लिखना दुकानदार को पड़ सकता है भारी, ग्राहक ऐसे ले सकता है अपना हक

No Return, No Refund’ का बोर्ड देखकर न घबराएं! खराब सामान पर दुकानदार को देना…

4 hours ago

AI की ताकत बनी वरदान या संकट? बिल गेट्स की चेतावनी ने दुनिया को सोचने पर किया मजबूर

एआई का बढ़ता खतरा! बिल गेट्स की चेतावनी से बढ़ी चिंता, हथियारों से लेकर साइबर…

4 hours ago