महाराजा सुहेलदेव राजभर का व्यक्तित्व सदैव रहेगा प्रेरणा का स्रोत- महेंद्र राजभर

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
श्रावस्ती नरेश सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों एवं पदचिन्हों पर चलकर ही देश एवं समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। महाराजा सुहेलदेव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व युगों युगों तक हम सभी के लिए प्रेरणा का कार्य करेंगे।
उक्त बातें सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर विधानसभा के घिनहापुर में आयोजित महाराजा सुहेलदेव राजभर जयंती समारोह के अवसर पर, उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए व्यक्त किए । राजभर ने कहा कि हम सभी के आराध्य महाराजा सुहेलदेव राजभर ने देश एवं समाज की रक्षा के लिए ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी और विदेशी आक्रांताओं को भगाकर देश की रक्षा किया। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी महाराजा सुहेलदेव के पद चिन्ह पर चलने का भरपूर प्रयास करेगी। कहा कि एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ता का पार्टी में सम्मान है। हम सभी मिलकर प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के स्वाभिमान की रक्षा हर हाल में करेंगे।
उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ उसका मजबूत संगठन और उसके कार्यकर्ता होते हैं। इसलिए सभी लोग पूरी क्षमता से लगकर संगठन के विस्तार के लिए गांव-गांव घर-घर जाएं और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों से आम जनमानस को अवगत करायें तथा उन्हें पार्टी से जोड़ें।
राजभर ने कहा कि वर्तमान परिवेश में राजनीतिक अस्थिरता से समाज का हर व्यक्ति चिन्तित है। सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का हर नेता एवं कार्यकर्ता राजनीतिक स्थायीत्व का हिमायती है और साफ सुथरा राजनीति करने में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के कार्यकर्ता विरोधियों के मंसूबों को किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा की सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की मित्रता समाजवादी पार्टी से हुई है और यह एक स्थाई मित्रता है। आगामी लोकसभा चुनाव में हम समाजवादी पार्टी से मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी क्षमता से बूथ स्तर तक के संगठन को खड़ा करने में लग जाए और साथ ही साथ गांव में चौपाल लगाने का भी कार्यक्रम जारी रखें। यदि हम सभी बिना दिग्भ्रमित हुए कार्य करते गए तो आने वाले दिनों में हमें सत्ता तक पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता।
इस अवसर पर चिंतामणि राजभर, बृजेश यादव, संजय राजभर, राजू राजभर, अरविंद राजभर, सभाजीत राजभर, मुन्ना राजभर, बाबूराम प्रधान, लाल बहादुर राजभर, पुष्पा देवी, फूलमती राजभर, रंजीत राजभर डॉक्टर घनश्याम राजभर कन्हैया जी दीपक राजभर,एलबी राजभर सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता रामजी राजभर एवं संचालन लल्लन राजभर ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

7 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

7 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago