देश व देवरिया की जनता को भाजपा के झूठे वादे पर अब नही रहा विश्वास -अखिलेश प्रताप सिंह

देवरिया विधानसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन का कार्यकर्ता सम्मेलन , उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । देवरिया विधानसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं का संयुक्त सम्मेलन नगर के कसया रोड स्थित कृष्णा मैरेज हाल में सम्पन्न हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि आज देवरिया व देश की जनता को भाजपा के वादों पर विश्वास नहीं रहा। भाजपा के यहां के जो भी प्रतिनिधि आज तक चुने गए यहां के लोगों से केवल खोखले वादे किए। घोषणा के बाद भी इस क्षेत्र की चीनी मिल नही चल सकी। रिंग रोड के उद्घाटन के बाद भी यह योजना केवल कागजों में रह गई।कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में समाज के नौजवानों, किसानों, महिलाओं, छोटे व्यापारियों, छात्रों को न्याय दिलाने की व्यवस्था की है।नौजवानों को प्रति वर्ष 30 लाख नौकरी कांग्रेस देंगी।किसानों का ऋण माफ होगा,अग्निवीर योजना बंद की जाएगी।भाजपा ने अपने शासन में सबको दगा दिया है। जनता अब देश व देवरिया में परिवर्तन करने का मन बना लिया। आप अगर मौका देते हैं तो देवरिया में विकास का कृतिमान स्थापित करूंगा।कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों से सम्पर्क कर दल के सिद्धांतों को बतावें।अगर हम सत्ता में आए तो लोगों को सहारा का पैसा वापस दिलवाने का काम करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि दल का एक एक कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन को जिताने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि कार्यकर्ता व क्षेत्र की जनता के बल पर यह चुनाव इंडिया गठबंधन जीतेगा ।अखिलेश प्रताप सिंह वास्तव में विकास पुरुष हैं। सम्मेलन को पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, पूर्व विधान परिषद सदस्य जेपी जायसवाल, आप के जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान, सुयश मणि त्रिपाठी, विस्मिल्लाह लारी, राघवेंद्र सिंह राकेश ,पुरुषोत्तम नारायण सिंह,आनंद श्रीवास्तव सोनू,रामप्रवेश यादव ,बब्लू,डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय,मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी,अशोक सिंह कुशवाहा,हृदय नारायण जायसवाल, गोविंद मिश्र, सत्यम पाण्डेय,मंजूर हसन,विजय प्रताप यादव,मानवेन्द्र तिवारी, उद्भव नारायन सिंह, छेदी लाल,आफताब आलम,परवेज आलम,सत्यप्रकाश मिश्र अंशु,सुनील द्विवेदी, दिनेश गुप्ता, हरीश सिंह,महेंद्र प्रसाद गौंड, राजबंशी राजभर,रणवीर यादव,सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, नीलेश त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी राजन,नागेंद्र शुक्ल, पन्नालाल पाठकज्योति सिंह गुड़िया, मधु शर्मा,जुलेखा खातून, नौशाद रजा,लाल साहब यादव,श्याम बहादुर भारती, जयप्रकाश पाल,ऋषिकेश मिश्र, सोहन मिश्र,लाल बाबू गौंड,रामाश्रय गौंड,वंशवहादुर गौंड,मोहन प्रसाद,आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

5 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

6 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

18 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

19 hours ago