Categories: Uncategorized

अवसरवाद और तुष्टिकरण के खिलाफ महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा गठबंधन को बहुमत दिया – हिन्दू महासभा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को बहुमत मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिवसेना उद्धव ठाकरे को उनकी कांग्रेस परस्ती, अवसरवाद और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति ले डूबी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने इस बार चुनाव में अवसरवाद और मुस्लिमपरस्ती की राजनीति करने वाले राजनीतिक दलों को करारा सबक सिखाया है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने शिवसेना उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्ता के मद में चूर होकर अपने सहयोगी भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा गठबंधन को बहुमत देकर साबित किया है कि वीर शिवाजी, वीर दामोदर सावरकर और शिवसेना के दिवंगत प्रमुख बालसाहेब ठाकरे के राष्ट्रवाद और हिंदुत्व उनकी रगों में आज भी प्रवाहित हो रहा है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र की जनता ने उद्धव ठाकरे को सबक सिखाते हुए जता दिया है कि बाल ठाकरे की राजनीतिक विरासत का परित्याग करने वालों का यही हश्र होता है। उन्होंने उद्धव ठाकरे को कांग्रेस का दामन छोड़कर बालासाहेब ठाकरे की राजनीतिक विरासत को पुनः आत्मसात करने और भाजपा गठबंधन में शामिल होने का परामर्श दिया है। बी एन तिवारी ने झारखंड में इंडी गठबंधन को बहुमत मिलने पर निराशा व्यक्त करते करते हुए कहा कि संतोष का विषय है कि वहां भी भाजपा वहां भी राज्य की सर्वाधिक विधानसभा सीट जीतकर सबसे बड़े एकल राजनीतिक दल के रूप में उभरी है। भाजपा के सहयोगी संगठनों के फीके प्रदर्शन ने इंडीया गठबंधन को सत्ता मे आने का मौका दिया झारखंड में भाजपा का भविष्य उज्ज्वल है, जिसका लाभ भाजपा की 2029 के लोकसभा चुनाव में अवश्य मिलेगा।
जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश संयोजक गोपाल चतुर्वेदी और अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की नौ सीटों पर हुए उप चुनाव में सात सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन की जीत बताया। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कुछ लोकसभा सीटों पर अप्रत्याशित जीत मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ की सत्ता को आगामी विधानसभा चुनाव में नेस्तनाबूद करने का दिवास्वप्न देख रही समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने जोर का झटका धीरे से दिया है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में योगी आदित्यनाथ का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी निष्प्राण हो जाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

14 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

14 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

14 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

14 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

14 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

14 hours ago