जिले का कोई भी मार्ग गिट्टी -बालू के अतिक्रमण से अछूता नहीं

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सिकंदरपुर का क्षेत्र हो या जिले का कोई भी मार्ग गिट्टी -बालू के अतिक्रमण से अछूता नहीं है चाहे वह पीडब्ल्यूडी की सड़क हो या प्रधानमंत्री सड़क योजना की सड़क हो हर तरफ गिट्टी बालू का अतिक्रमण देखने को मिल रहा है। वही गिट्टी बालू का दुकानदार गिट्टी बालू का भंडारण सड़क किनारे करके अपनी दुकान चला रहे हैं। वही दुर्घटना को दावत दे रहा है, बढ़ते जाड़े के कोहरे से दो पहिया वाहनों के चलने में या पैदल चलने वाले यात्री , भारी मात्रा में लोग बड़ी गाड़ियों के चपेट में आने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इसका कोई निराकरण नहीं किया जा रहा है, आम जनता की माने तो ना तो जिला प्रशासन नहीं तहसील प्रशासन इस पर कोई ध्यान दे रहे है। प्रेस प्रतिनिधियो से बात करते हुए भाकपा माले नेता श्रीराम चौधरी ने कहा कि जिस भी सड़क पर जाइये चारो तरफ गिट्टी बालू रखकर आधी सड़क को अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे आमजन के आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैं जिला प्रशासन से और सिकंदरपुर प्रशासन से यह मांग करता हूं की सड़क के किनारे गिट्टी -बालू के दुकानदारो द्वारा अतिक्रमण किये गये सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। जिससे कि बढ़ती दुर्घटना से मुक्ति मिल सके नही तो हमारी पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी सारी जिमेदारी शाशन प्रशासन की होगी

Karan Pandey

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

14 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

14 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

14 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

14 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

14 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

14 hours ago