महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के परसा मलिक थाना अंतर्गत जमुहानी चौराहे पर शिक्षा जगत से जुड़ा एक शर्मनाक घटना दिखाई देता नजर आया। जिला प्रशासन के लिए निंदनीय है।इस घटना को देखकर आस-पास के क्षेत्रों में चर्चा का बाजार गर्म है।जिसका विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त समाचार के अनुसार परसा मलिक थाना क्षेत्र के जमुहानी चौराहे पर सरकारी विद्यालय के बच्चे स्कूल ड्रेस मे सरकारी देशी शराब के दुकान पर शराब की पेटी उतरवाते नजर आयें। वहा पर स्थित दुकान के मालिक व मुनीब के सह पर यह कारनामे देखने को मिला।इस कारनामे को देख किसी व्यक्ति ने विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिससे क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है।अब प्रश्न यह उठ रहा है कि ऐसे जगहों पर स्कूल ड्रेस मे बच्चों से ऐसा कार्य कराना क्या सही है ।ऐसे लोगो पर कार्यवाही होती है या फिलहाल इसे ठंडे बस्ती में डाल दिया जाता है। आस-पास के लोगों में रोज व्याप्त है उनका कहना है कि जिन हाथों में कॉपी और कलम होनी चाहिए उन्ही छोटे-छोटे हाथों से शराब की पेटी उतरवाया जा रहा है। आखिर उन बच्चों के जेहन में क्या असर पड़ेगा। एक तरफ सरकार शराब पीना दंडनीय अपराध है का जोर-शोर प्रचार-प्रसार कर रही है वहीं ऐसे लोगों का कुकृत्य फल- फूल रहा है।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…