कार्यकर्ताओं की ताकत से ही संगठन खड़ा है, राष्ट्रीय नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा: पंकज चौधरी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है और संगठन की मजबूती पूरी तरह कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और निष्ठा पर आधारित है। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग के बल पर ही वे इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंचे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए कहा,
“मैं एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में राजनीति में आया। सभासद से लेकर डिप्टी मेयर और अब प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर कार्यकर्ताओं के सहयोग, परिश्रम और आशीर्वाद से ही संभव हो सका है।”

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान करना और उनके साथ आत्मीय संबंध बनाए रखना उनकी राजनीतिक कार्यशैली की पहचान रही है। देश के सबसे बड़े प्रदेश की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपे जाने को उन्होंने सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी बताया।

ये भी पढ़ें – Railway Group D Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए 22 हजार पदों पर बंपर भर्ती, 21 जनवरी से आवेदन शुरू

पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक जमीनी कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है, जिस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरेंगे। उन्होंने दो टूक कहा कि संगठन को और मजबूत करना, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना और हर कार्यकर्ता को सम्मान देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के बदले हुए परिदृश्य पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने कानून व्यवस्था, विकास और सुशासन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और आज उत्तर प्रदेश पूरे देश के लिए एक मिसाल बन चुका है।
आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ संगठनात्मक कार्यों में जुटने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि संगठन में संवाद और समन्वय को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि हर कार्यकर्ता खुद को संगठन का अभिन्न और सम्मानित हिस्सा महसूस करे।

ये भी पढ़ें – Delhi News: तुर्कमान गेट पर MCD बुलडोजर कार्रवाई के दौरान बवाल, भीड़ ने पुलिस पर की पत्थरबाजी, दागे गए आंसू गैस के गोले

Karan Pandey

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

4 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

4 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

4 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

5 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

5 hours ago