इटावा (राष्ट्र की परम्परा )
हिंदू समाज पार्टी के उत्तरप्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी ने इटावा जिले के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं के दबाव में इटावा जिला प्रशासन एवं भरथना नगर के कई अधिकारी मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं।
गौरव गोस्वामी ने आरोप लगाया कि पानी की सप्लाई के समय जानबूझकर बिजली काट दी जाती है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि यह कृत्य जनहित के खिलाफ है और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गौरव गोस्वामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया है। साथ ही इसकी एक प्रतिलिपि जिलाधिकारी इटावा को भी भेजी गई है, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सके।
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…