मानव अधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के पदाधिकारी ने नदावर् पुल पर जाली लगाने टूटे रेलिंग को मरम्मत कराने की मांग की

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) आज मानव अधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी व देवरिया जिला के जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार योगी व विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर पुरुषोत्तम शर्मा सलेमपुर नगर के नगर अध्यक्ष भानु मिश्रा सहित तमाम पदाधिकारियों के साथ सरकार से मांग की गई कि आए दिनों घटनाएं घटित हो रही हैं और अभी हाल ही में चार व्यक्ति टिक टॉक वीडियो बना रहे थे जिसमें से एक बच्चा उस नदी में गिर पड़ा जिसके वजह से उसकी मौत हो गई और बहुत खोजने के बाद भी नहीं मिला इसके बाद भी वाहन द्वारा आमने सामने टक्कर होने के वजह से एक बाइक वाला उस नदी के गंडक में गिर गया था उसका भी पता नहीं चला और उसके बाद भी एक व्यक्ति वही जाकर उसी पुलिया से छलांग लगा लिया जिसकी वजह से वहां उसकी भी लाश नहीं मिली आए दिनों घटनाएं बढ़ती जा रही हैं इन घटनाओं को रोकने के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने यह मांग किया कि शासन-प्रशासन जल्द से जल्द टूटे हुए रेलिंग को मरम्मत कराने का कार्य करे और जहां तक पुलिया है वहां तक जाली लगवाने का कार्य किया जाए ताकि आए दिनों घटना घटित होने से रोकने का कार्य किया जा सके और मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी व देवरिया जिले के जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि जिले के जिला अधिकारी महोदय को और उप जिलाधिकारी महोदय को भी जल्द ही पत्र के माध्यम से इस मांग को रखा जाएगा |

rkpnews@desk

Recent Posts

पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश

गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…

49 minutes ago

प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…

59 minutes ago

Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…

1 hour ago

क्या कहता है आपका मूलांक? जानें इस सप्ताह का अंक ज्योतिष भविष्यफल

साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…

2 hours ago

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में आज का दिन क्यों खास है?

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…

3 hours ago

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

3 hours ago