जिला को सूखाग्रस्त घोषित करने व जर्जर सड़कों को ठीक करने की कांग्रेसियों ने की मांग

कांग्रेस की बैठक में जन समस्याओं को लेकर संघर्ष की बनी रणनीति

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) कांग्रेस की बैठक कांग्रेस कार्यालय पर हुई,जिसमें जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करने की रणनीति तैयार की गई।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि आज जनता महंगाई से पूरी तरह त्रस्त हो गई है। भाजपा जो भी वादा जनता से की थी उस पर वह खरी नहीं उतरी है।जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि अवर्षण के कारण पूरा जिला परेशान हैं, सरकार किसानों की पीड़ा को देखते हुए जिला को सूखाग्रस्त घोषित करे। पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। गावों में बिजली न मिलने से खेतों की सिंचाई नही हो पा रही है।ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि पूरे क्षेत्र की सड़कें जर्जर हो गई है, केवल कागजों में इसे गड्ढा मुक्त किया गया है। सलेमपुर से डुमवलिया,सलेमपुर से मगहरा,सलेमपुर से पयासी, सलेमपुर से चेरो नवलपुर से लार सहित अधिकांश सड़के पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गई है।अगर इनका शीघ्र निर्माण नही किया गया तो हम कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। बैठक को जिला महासचिव चंद्रमोहन पांडेय, रामविलास तिवारी, अभिनीत उपाध्याय, सत्यम पांडेय,वशिष्ठ मोदनवाल, मुन्नानाथ तिवारी, देवेन्द्र तिवारी, अभिषेक वर्मा, दयाशंकर यादव, सैयद फिरोज अहमद,रमेश मद्देशिया, जाबिर खान,आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र व संचालन युवा कांग्रेस के जिला मीडिया कोआर्डिनेटर सत्यम पांडेय ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

निपुण भारत व पोषण योजनाओं की समीक्षा में सख्त दिखे डीएम, लापरवाही पर जताई नाराजगी

कायाकल्प कार्यों में देरी पर फटकार, कुपोषण दूर करने को मिशन मोड में काम के…

8 minutes ago

जिला कारागार में बच्चों के संरक्षण पर फोकस, ‘सुरक्षित बचपन योजना’ के तहत निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिला कारागार में ‘सुरक्षित बचपन योजना’ के अंतर्गत गठित संयुक्त निगरानी…

11 minutes ago

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को मिला आपदा और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन और चिकित्सा संबंधी…

17 minutes ago

झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लंबे समय से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे जनपद…

57 minutes ago

अज्ञात नंबर से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, कार्रवाई न होने पर प्रोफेसर ने एसएसपी से लगाई गुहार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर…

1 hour ago

लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

1 hour ago