यूपी से निकली बीयर से भरी सफारी को बिहार पुलिस ने पकड़ा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के पूर्वी छोर पर स्थित बिहार बार्डर से लगे चेक पोस्ट पर बिहार पुलिस ने बीयर से भरे सफारी वाहन को बरामद किया है।जबकि चेकिंग के दौरान सफारी गाड़ी का चालक पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के पूर्वी क्षेत्र के बार्डर से,बियर से भरी सफारी को लेकर शराब तस्कर आसानी से निकल गए,लेकिन बीयर से भरी सफारी जब बिहार बार्डर चेक पोस्ट पर पहुँची तो, बिहार पुलिस द्वारा बीयर से भरी सफारी को पकड़ लिया गया। इस प्रकार पकड़े जाने पर यूपी पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठना लाजमी हैं।जानकारी के अनुसार देवरिया जनपद के पूर्वी छोर पर बिहार राज्य के सिवान जिले की सीमा लगती है। बिहार में शराब पर रोक होने से तस्करों के लिए यह रास्ता आसान है। शनिवार को बीआर 01 पीजी 7752 नंबर की बीयर से भरी टाटा सफारी गाड़ी यूपी से बिहार के लिए निकली और उसे बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग चेक पोस्ट पर किसी ने नहीं रोका। वहीं बिहार बार्डर में सौ मीटर घुसते ही बिहार पुलिस ने वाहन को पकड़ लिया। इस दौरान बिहार पुलिस को चकमा देकर टाटा सफारी चालक फरार हो गया। बिहार पुलिस ने जब सफारी की जांच की तो उसके भीतर बीयर की 852 केन बरामद हुई। मैरवा पुलिस ने वाहन और बीयर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। इस बाबत जब बनकटा थानाध्यक्ष मुकेश मिश्र से पूछा गया तो उन्होंने ऐसे किसी वाहन के प्रति अनभिज्ञता जताई। बताया कि बार्डर चेक पोस्ट पर संदिग्ध वाहनों की नियमित जांच की जाती है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago