Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमूर्ति विसर्जन को लेकर क्षेत्राधिकारी ने किया घाटों का निरीक्षण

मूर्ति विसर्जन को लेकर क्षेत्राधिकारी ने किया घाटों का निरीक्षण

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को क्षेत्राधिकारी पंचम लाल एवं थाना अध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने दीपावली के पर्व पर लक्ष्मी पूजा मूर्ति विसर्जन को लेकर थाना घाट के साथ अन्य घाटो का निरीक्षण कर क्षेत्राधिकारी ने थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्रा को निर्देश दिया कि लोगों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाय, और किसी भी भक्त को गहरे पानी में प्रवेश करने न दिया जाए, निरीक्षण करते हुए यह भी कहा कि मूर्ती विसर्जन के लिए उचित रास्ते के प्रबंध किया जाय ताकि विसर्जित करने वाले किसी भी भक्त को परेशानी न हो, साथ ही सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया जाय।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments