आगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण वाटिका की संख्या को बढ़ाया जाय: डीएम

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)l जिला पोषण समिति व आदर्श आगनबाड़ी केन्द्रों की प्रगति की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की गई जिस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक आॅगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण वाटिका को विकसित किया जाए। डीएम ने कहा कि पोषण वाटिका को धात्री व गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों के पोषण की आवश्यकता को देखते हुए उपयोगी बनाया जाए। वाटिका में ऐसे पौधे रोपित किए जाए जो महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हों।
समीक्षा में पाया गया कि पोषण पुनर्वास केन्द्र पर माह जनवरी में प्रत्ययेक परियोजना से मात्र 01-01 बच्चे को भर्ती कराया गया है। इस स्थिति पर डीएम ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि इस स्थिति में सुधार लाया जाय। पोषण ट्रैकर एप पर फीडिंग कार्य की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश
दिया कि मानक के अनुसार वजन, होम विज़िट, आधार, पुष्टाहार की फीडिंग शत-प्रतिशत करायी जाय। डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि फीडिंग कार्य की अपने स्तर से समीक्षा करते रहें।
बैठक के दौरान डीपीओ राज कपूर ने बताया कि माह जून 2022 में 179 आंगनबाड़ी केन्द्रो में सैम श्रेणी के 468 तथा मैम श्रेणी के 810 बच्चों को गोद लिया गया था, वर्तमान समय में कोई कुपोषित बच्चा नहीं है। डीपीओ कपूर ने बताया कि 179 केन्द्रो के सापेक्ष 79 आंगनबाड़ी केन्द्रो के भवन ठीक स्थिति में होने पर आदर्श श्रेणी के घोषित कर दिया गया है। अवशेष 100 केन्द्रों का कायाकल्प कराने हेतु डीएम की ओर से जिला पंचायत राज अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारियों को को-माॅनिटरिंग हेतु पत्र प्रेषित किया जा चुका है। बैठक में बताया गया कि चालू माह में सीडीपीओ द्वारा 199 तथा मुख्य सेविका द्वारा 825 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया है। जबकि आॅगनबाड़ी केन्द्रों पर 2263 नान फण्डेड पोषण वाटिका तैयार की गयी है। डीएम ने निर्देश दिया कि शासकीय कार्यो मे रूचि लेकर निरीक्षणों की संख्या बढ़ाई जाये।
बैठक का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एस.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. ओ.पी. चैधरी, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित राजस्व गाॅव गोद लेने वाले अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी व समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

5 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

5 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

5 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

5 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

5 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

5 hours ago