Saturday, October 18, 2025
Homeमहाराष्ट्रडा. श्रीकांत शिंदे को विजयी बनाने के लिए उत्तर भारतीय समुदाय ने...

डा. श्रीकांत शिंदे को विजयी बनाने के लिए उत्तर भारतीय समुदाय ने झोकी ताकत

अंबरनाथ/महाराष्ट्र (राष्ट्र की परंपरा)
कल्याण लोकसभा चुनाव के प्रचार हेतु अंबरनाथ पुर्व में उत्तर भारतीय नगर अध्यक्ष प्रमोद चौबे, पुर्व अध्यक्ष डीपी शुक्ल ने चुनाव अभियान के संबंधों पर एक प्रभावी बैठक आयोजित की। इसमें अजय पाटिल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के साथ-साथ उत्तर भारतीय समाज के लोग भी बडी संख्या में शामिल थे। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भागवत कथा मर्मज्ञ पंडित नितेश महाराज जै वेंकटेश , अधिवक्ता पं विजय शुक्ल, दिनेश सिंह, दिलीप सिंह, शिवसेना युवासेवा सचिन गौरव भानुशाली, अरुण पांडे, आशीष मिश्रा, उमेश पांडे, शिव शंकर सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, अखिलेश पांडे, रामचंद्र कुंभार, शिव शंकर झा, रामजी यादव, लक्ष्मण पाटिल, सुरज पाटिल जैसे कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति थी। सभी ने डॉ .श्रीकांत शिंदे के कार्य की प्रशंसा की और मतदातावो को मतदान केंद्रों तक पहुंचने का संकल्प लिया। सभी ने डा. श्रीकांत शिंदे को विजई बनाने का संकल्प लिया ताकि केंद्र में पुनः मोदी सरकार को विजयी बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments