Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकद्दावर जननेता पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र की नौंवी पुण्यतिथि मनाई गई

कद्दावर जननेता पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र की नौंवी पुण्यतिथि मनाई गई

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l पूर्वांचल के कद्दावर जननेता पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र की नौंवी पुण्यतिथि समारोह पूर्वक शुक्रवार को बकुची ग्राम स्थित निवास पर मनाई गई।

स्मृति कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेl कार्यक्रम में नेताओं एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा जनसंघ के नेता एवं भारतीय जनता पार्टी की नीव रखने में अपना योगदान देने वाले स्वर्गीय पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र को याद कर नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका अपने पिता पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र को याद कर भावुक हो गएl जिन्हें देख उपस्थित लोगों के भी आंखों से आंसू छलक गये।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद, देवरिया सांसद डॉ.रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा, बांसगांव सांसद कमलेश पासवान, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, भाटपार रानी विधायक सभाकुवर, देवरिया नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश मणि, पूर्व विधायक काली प्रसाद ,एडवोकेट ज्योति मिश्र, बरहज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि निखिल सिंह राजा ,भाजपा नेता श्रीप्रकाश पाल,भाजपा नेता शत्रुघ्न सिंह विशेन, भाजपा नेत्री कृति सिंह ,भाजपा नेता संजय पासवान,मंडल अध्यक्ष रामजोखन निषाद ,मंडल अध्यक्ष दीनबंधु सिंह विशेन, अंशु मिश्रा, ठाकुर तिवारी, टनटन मिश्रा ,गोविंद मिश्रा, रामू तिवारी, मुन्ना तिवारी आदि तमाम वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments