नवागत डीएम ने मीडिया संग की वार्ता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा मीडिया कर्मियों के साथ भेंट वार्ता की गई।
जिलाधिकारी ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि महराजगंज की छवि एक शांतिपूर्ण और विकास प्रिय जनपद की है। एक जिलाधिकारी के रूप में मेरी प्राथमिकताओं में लोगों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण है। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला व बच्चे प्राथमिकता में हैं। साथ ही अवसंरचनात्मक विकास कार्यों को समय से पूर्ण कराने पर भी जोर रहेगा।
जिलाधिकारी ने मीडिया कर्मियों से भी उनके सुझाव आमंत्रित किए। मीडिया बंधुओं द्वारा भी अपने सुझाव दिए गए। बैठक में पर्यटन, कृषि, अवसंरचना विकास, नगरीय क्षेत्रों में जल निकासी, वृक्षारोपण सहित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव मीडिया बंधुओं द्वारा दिए गए।
जिलाधिकारी ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि मीडिया के सुझावों को भी आगामी समय शामिल करते हुए जिले के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आशा है कि मीडिया और प्रशासन मिलकर एक टीम के रूप में कार्य करेंगे और जनपद को विकास के पथ पर आगे ले जायेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

करोड़ों की कथित ठगी मामले में दोषी की अपील नामंजूर, जेल और जुर्माना दोनों बरकरार

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चर्चित चेक बाउंस और कथित धोखाधड़ी मामले में जिला…

6 hours ago

एलएलएम में दाखिले का सुनहरा मौका, बीबीएयू ने जारी की प्रवेश अधिसूचना, 22 जुलाई तक भेजें दस्तावेज़

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सेंटर ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट लीगल…

6 hours ago

पांच दिन बाद भी कपरवार सेतु बंद राहगीरों की मुश्किलें बरकरार

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु को सुरक्षा कारणों से बंद किए…

7 hours ago

पहले ही प्रयास में नीट में चमकी अनुष्का, 531 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

निचलौल क्षेत्र की बेटी ने रचा सफलता का नया अध्याय, परिवार और गुरुजनों को दिया…

7 hours ago

ग्राम प्रधान संगठन ने ज्ञापन भेज कर कार्य पूरा करने का किया अपील

जल, सफाई, भुगतान और विकास कार्यों को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

7 hours ago

नाली निर्माण न होने से घरों में घुस रहा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सीडीओ से लगाई गुहार

इंटरलॉकिंग सड़क बनने के चार माह बाद भी नहीं बनी नाली: जल-भराव से दर्जनों परिवार…

9 hours ago