नवागत थानाध्यक्ष ने पीस कमेटी की बैठक कर क्षेत्र के समस्याओं की ली जानकारी

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
बिलरियागंज थाना प्रांगण में मोहर्रम शिवरात्रि और अन्य पर्वों को देखते हुए शुक्रवार की शाम पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला ने मोहर्रम मनाने वाले लोगों से पूछा कि कहीं किसी को रास्ते को लेकर विवाद तो नहीं है जिससे ताजिया को ले जाने में कोई दिक्कत या कठिनाई हो ।
या किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो आप लोग बता दें, जिसे समय से निपटाया जा सके। इसी कड़ी में नवागत थानाध्यक्ष बिलरियागंज बसंत लाल ने कहा कि आप लोग यह बात भली-भांति जान ले कि थाने पर गलत मुकदमा किसी भी हाल मे नहीं लिखा जाएगा और गलती करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए आप लोग गलत की पैरवी करने से बाज आइएगा तथा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका हो तो तुरंत आप लोग सीयूजी नंबर या मेरे पर्सनल नंबर पर कॉल करके सूचित करेंगे।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष बिलरियागंज कोमल पासवान व पूर्व चेयरमैन हाजी मोहम्मद आरिफ वीरेंद्र विश्वकर्मा तथा आफाक, मंजर, बबलू व सभासद गण में भीमा यादव, मोहम्मद आसिफ, राकेश विश्वकर्मा, विजय यादव, अनवार प्रधान, अलाउद्दीन पट्टी, संदीप चौरसिया समाज सेवी, फैसल खान संचालक जायका ढाबा, अंसार प्रधान भगतपुर, मकसूद अहमद, मोहम्मद मुराद, मोहम्मद फैजान भवापुर, तुफैल अहमद, अमित गुप्ता, सैयद रजि हैदर, प्रदीप कुमार, सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

5 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

5 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

10 hours ago