अध्यक्ष ने कहा किसी भी हाल अन्याय नहीं होने दिया जाएगा
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । रुपईडीहा के प्रॉमिस लैंड पब्लिक इंटर कालेज विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों से अवैध धन उगाही व उनकी मानसिक प्रताड़ना को लेकर अभिभावक भीमसेन मिश्रा ने आईजीआरएस के माध्यम से विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था । जिसमें डीआईओएस बहराईच को जांच सौंपी गई थी । अभिभावक भीमसेन मिश्रा ने बताया कि उक्त आई जी आर एस पर 12 जुलाई को डीआईओएस बहराईच द्वारा न कोई स्थलीय जांच ही किया गया और न ही शिकायत कर्ता से ही कोई जानकारी ली गई और डी आई ओ एस द्वारा लगाई गई फाइनल रिपोर्ट में बताया गया कि प्रश्नगत प्रकरण के संदर्भ में प्रधानाचार्य प्रमिश लैंड इंटर कॉलेज रूपईडीहा से दूरभाष पर वार्ता की गई । प्रधानाचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय प्रशासन द्वारा किसी भी छात्र अथवा छात्रा के प्रति कोई ऐसा व्यवहार नहीं किया जाता है कि जिससे उसे मानसिकता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। शिकायत दर्ज कराने वाले अभिभावक भीमसेन मिश्रा ने सवाल खड़ा किया है कि डीआईओएस ने बहराइच में बैठकर फोन पर प्रधानाचार्य से बात करके फाइनल रिपोर्ट कैसे लगा दी जबकि उनको रुपईडीहा आकर जमीनी हकीकत को देखते हुए पीड़ित का बयान लेते हुए साक्ष्य देखना चाहिए था लेकिन उन्होंने सिर्फ प्रधानाचार्य से बात करके खाना पूर्ति कर दी जबकि मामले से संबंधित मेरे पास साक्ष्य मौजूद है।इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिया है कि आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्षता के आधार पर किया जाना चाहिए लेकिन इस तरह डीआईओएस द्वारा अपने कार्यालय में बैठकर रूपईडीहा की समस्या फोन से हल करना सही नहीं है । इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों सहित जिला अध्यक्ष से की जाएगी। साथ ही भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू भैया ने कहा है कि जिलाधिकारी बहराइच से मिलकर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और किसी भी हाल में अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…
पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…