Saturday, October 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशआइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष से की...

आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

संगठन को मजबूत बनाने पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)
आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने रविवार को पुणे में आइडियल पत्रकार संगठन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार शिवाजी रतन कांबले से मुलाकात की। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारीयो के बीच संगठन को मजबूत बनाने हेतु विधिवत चर्चा की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवाजी रतन कांबले ने अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा को यह आश्वासन दिया की, पूर्व की तरह मैं आइडियल पत्रकार संगठन को पूरे महाराष्ट्र में नंबर एक पत्रकार संगठन के रूप में बनाने की पूरी कोशिश करूंगा। प्रदेश के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष सहित सभी तालुकाओं में तालुका अध्यक्ष सहित सभी कार्यकारणी का पूर्ण गठन किया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष शिवाजी रतन कांबले का आभार व्यक्त किया तथा संगठन को मजबूत बनाने की परिचर्चा में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष शिवाजी रतन कांबले के कार्यों की प्रशंसा भी की। बता दे की आइडियल पत्रकार संगठन की स्थापना अयोध्या से 19 मार्च 2024 को की गई थी, तब से इस संगठन में सैकड़ो पत्रकारों ने सदस्यता ग्रहण की है। दिन प्रतिदिन कई प्रदेशों के पत्रकार जुड़कर इस संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments