पालिकाध्यक्ष ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर सौंपा मांग पत्र

मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन, नहीं रुकेगा विकास का पहिया

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर नगर के विकास व जिले की समस्याओं पर चर्चा किया।
श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री को विकास में आ रही समस्याओं से अवगत कराते हुए निस्तारण कराने आग्रह किया।
पालिकाध्यक्ष ने उन्हे बताया कि नगर पालिका क्षेत्र का सीमा विस्तार हो चुका है लेकिन इन क्षेत्रों में किसी प्रकार का विकास कार्य नहीं शुरू हो सका है। जिससे क्षेत्र के साथ ही सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्रों के लोग विकास की राह जोह रहे हैं।
चर्चा के दौरान चेयरमैन ने मुख्यमंत्री के समक्ष जिले की आस्था के केंद्र समय माता मंदिर पोखरे के सुंदरीकरण, शहर में बहुउद्देशीय हाल का निर्माण, जिला मुख्यालय पर परिवहन निगम के बस अड्डे का निर्माण, नगर पालिका के जर्जर भवन के नवनिर्माण, मुख्यालय की प्रमुख सड़कों आदि के निर्माण के लिए एक मांग पत्र भी सौंपा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया कि खलीलाबाद के विकास में कहीं से कोई समस्या नहीं आने पाएगी। साथ ही सरकार की जनोपयोगी योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान दिया जाए।

Editor CP pandey

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

14 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

15 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

2 days ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

2 days ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

2 days ago