गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
बरसात प्रारंभ होने वाला है और नाला निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा जिसको लेकर नगर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदाई संस्था को फटकार लगाते हुए कहा कि, नाला निर्माण कार्यों में तेजी लाएं जिससे जल्द से जल्द नाला निर्माण कार्य पूर्ण हो सके और शहर को जलमग्न होने से बचाया जा सके। बरसात होने के बाद नगर आयुक्त शहर में निरीक्षण पर निकल गए हैं, जहां देखा कि नाला निर्माण के कार्य की गति बहुत धीमी है। जिससे नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल नाराज हो गए ठेकेदार पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। मौके पर अधिशासी अभियंता से वार्ता कर ठेकेदार पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई एवं कार्य को तेज गति से करने हेतु निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त बड़े नाले का भी निरीक्षण किया गया एवं मुंशी प्रेमचंद पार्क रोड का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कहीं भी जल भराव नहीं पाया गया।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…