युवती के साथ छेड़खानी करने पर मुकदमा दर्ज

भागलपुर /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तिलक समारोह में छेड़खानी की शिकार हुई युवती की तहरीर पर पुलिस को तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना पड़ा।
मईल थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में मामा के घर 17 जून को तिलक समारोह में सम्मिलित होने के लिए गई थी। तिलक समारोह में भोजन पंडाल के समीप डीजे पर डांस देख रही युवती के साथ तिलक में आए हुए, तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी किया और विरोध करने पर पीटा। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने गए युवती के मामा के लड़के को भी पीटा। घटना के दूसरे दिन छेड़खानी की शिकार युवती ने मईल पुलिस को तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। चार दिनों तक जांच कर कार्रवाई करने के नाम पर मामले को दबाए रखा गया। मुकदमा दर्ज नहीं होने पर छेड़खानी की शिकार युवती शनिवार को परिजनों के साथ थाने पहुँच गई। पीड़िता के घंटों थाने में जमे रहने के बाद मईल थानेदार बैकफुट पर आ गए। बाद में महिला कांस्टेबल द्वारा पीड़िता का बयान दर्ज किया गया और तहरीर के आधार पर श्रीराम पुत्र अज्ञात निरंकार पुत्र अज्ञात और निरज पुत्र अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हल्दी में 14 घंटे से अधिक बिजली गुल, उमस भरी गर्मी में 200 गांवों के लोग बेहाल

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) विद्युत उपकेंद्र सोनवानी की बिजली आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर…

6 minutes ago

भारतीय दृष्टि से लिखा जाए इतिहास, औपनिवेशिक सोच से बाहर निकलने का समय: डॉ. बालमुकुंद पांडे

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय इतिहास को विदेशी यात्रियों के वृत्तांतों और औपनिवेशिक इतिहासकारों के…

12 minutes ago

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

18 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

20 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

2 days ago