Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनपा अध्यक्ष ने विकास हेतु सौपा मांग पत्र

नपा अध्यक्ष ने विकास हेतु सौपा मांग पत्र

पथरदेवा/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के नव सृजित नगर पंचायत पथरदेवा में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के नगर विकास/ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा द्वारा विकास कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित हो नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने मंत्री ए के शर्मा को नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के विकास हेतु मांग पत्र सौपा, तथा मंत्री ए के शर्मा को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में संयोजक पथरदेवा विधानसभा के विधायक/प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही , भूपेंद्र सिंह (जिलाध्यक्ष), अलका सिंह, संजय सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यक्रम में सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह का नपा अध्यक्ष ने आभार प्रकट किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments