Friday, December 26, 2025
Homeउत्तर प्रदेशदो दिवसीय किसान मेले का सांसद ने किया उद्घाटन

दो दिवसीय किसान मेले का सांसद ने किया उद्घाटन

मोटे अनाज के उत्पादन से पूरे देश का होगा कल्याण बृजभूषण शरण सिंह

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l कृषि विज्ञान केन्द्र प्रथम पर फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना अंतर्गत दो दिवसीय लगने वाले किसान मेले के दूसरे दिन उदघाटन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बृजभूषण शरण सिंह , कैसरगंज रहे। जिन्होंने किसानो से अहवान किया की किसान पराली न जलाए। क्यों की पराली जलाने से लाभदायक जीव नष्ट हो जाते है।सभी जीवों का अपना महत्व है। सांसद ने बताया कि आजकल सभी खाद्य पदार्थों में मिलावट हो रही है। रसायन और दवाओं के अंधाधुंध प्रयोग से लोगो में कैंसर बीमारी हो रही है। इसलिए कीटनाशकों का प्रयोग कम करे। अपने घर पर दूध, सब्जी पैदा करिए। ताकि आप और आपका परिवार स्वस्थ्य रहे। आप लोग अपना खान- पान सुधारे। जैसे अरब देश वाले खोज लिए की बालू के नीचे तेल है वैसे आप लोग मोटे अनाज का महत्व समझे और इसकी खेती अपनाए।
सांसद के साथ विधायक पयागपुर सुबास चंद्र त्रिपाठी , एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख हुजूरपुर अजीत प्रताप सिंह रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments