सेना के जवान का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

अंतिम संस्कार में हजारों की उमड़ी भीड़

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) भोपाल में तैनात हवलदार गिरीश चंद्र तिवारी की मृत्यु के बाद उनके पार्थिव शरीर को सेना के वाहन द्वारा पैतृक आवास दसौती दाखिला हसुआ पारा में लाया गया । जहां पर राजकीय सम्मान के साथ उन्हें उनके पैतृक आवास दसौती हसुआ पारा पयागपुर में अंतिम विदाई दी गई । सीआरपीएफ हवलदार की पत्नी सविता, पुत्र अक्षत, और बिटिया अनन्या के सर से पति व पिता का साया उठ गया । जवान के पार्थिव शव पहुंचने पर पुलिस ने कंधा दिया। बेटे अक्षत तिवारी के द्वारा मुखाग्नि दी गई , साथ ही साथ अंतिम संस्कार में उपस्थित सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस के जवानों ने पुलिस अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ हवलदार को सलामी दी जिससे वहां पर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गई । क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी और निशंक त्रिपाठी ने भी दिवंगत हुए हवलदार के शव पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया । दिवंगत हुये हवलदार के अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे |

Editor CP pandey

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

6 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

6 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

6 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

6 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

6 hours ago