Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद, पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल

देवरिया में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद, पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l भूमाफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि वे अब दिनदहाड़े पुलिस चौकी के पास स्थित विवादित संपत्तियों पर कब्जा कर रहे हैं। ताजा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक विवादित दुकान से जुड़ा है, जहां भूमाफियाओं ने दिन के उजाले में दुकान का ताला और शटर काटकर कब्जा कर लिया।

घटना रेलवे चौकी से महज 20 कदम की दूरी पर स्थित ओबैद चिश्ती के मकान में घटी, जिनके मकान में दो दुकानें हैं। ओबैद चिश्ती और उनका परिवार वर्तमान में कानपुर में रहते हैं, लेकिन उनकी संपत्ति पर देवरिया के चर्चित भूमाफियाओं की निगाहें हैं। 18 जनवरी को जब इन भूमाफियाओं ने उनकी एक दुकान का ताला तोड़ा और सामान हटा लिया, तो ओबैद चिश्ती ने सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments