विधायक ने सदन में उठाया, चीनी मिल व देवदह के विकास का मुद्दा

महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने विधानसभा में गणेश शुगर मिल एवं गौतम बुद्ध के ननिहाल देवदह रामग्राम के विकास के लिए सदन में विकास का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही तहसील फरेंदा में एक बस स्टेशन बनाए जाने की बात कही।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार 8.15 लाख करोड़ के भारी भरकम बजट का ढिंढोरा पीट रही है, जबकि इसमें गांव गरीब, किसान, मजदूर, युवा, बेरोजगार, एवं महिलाओं के उत्थान के लिए जमीनी स्तर कुछ भी नहीं है। केवल देश , प्रदेश एवं गांवों में वोट की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि महराजगंज जनपद को चीनी का कटोरा कहा जाता था, लेकिन वर्तमान सरकार कि गलत नीतियों के कारण जिले के चार चीनी मिलों में से घुघली, गडौरा , फरेंदा सहित तीन चीनी मिल बंद है। चीनी मिल बंद होने से आज अन्नदाता परेशान है। लोगों का कहना है कि धीरे-धीरे महराजगंज जनपद से गन्ने की मिठास दूर होती जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

धान बेचने से पहले जान लें नया रेट, सरकारी खरीद में ₹72 प्रति क्विंटल बढ़ा MSP

यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…

5 hours ago

105 साल की मां की मौत के बाद खुला रिश्तों का कड़वा सच, संपत्ति विवाद में पहुंची पुलिस

मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…

5 hours ago

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…

6 hours ago