जिलाधिकारी से मिलकर ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ की कार्यवाही की मांग

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर जनपद अंतर्गत विकास खंड फाजिलनगर के ग्राम सभा सुमही बुजुर्ग निवासी प्रदीप राव ने जिलाधिकारी से मिलकर अपने गांव के ग्राम विकास अधिकारी पर धन उगाही सहित कई बिंदुओं पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है। उक्त ग्राम सभा निवासी व सुभासपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार राव ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि मेरे गांव के ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने हमारे ग्रामसभा निवासी डोमा पुत्र गुद्दी के नाम से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। जबकि वह अभी जीवित है। जिसके चलते यह अपने संपत्ति से बेदखल के कगार पर हैं। तथा इनको वृद्धा पेंशन मिलना भी बंद हो गया है। दूसरा आरोप है कि मेरे गांव में अपात्र व्यक्तियों को आवास और शौचालय दिया गया है। जबकि पात्र लोगों का शौचालय और आवास को निरस्त कर दिया गया है।तीसरा आरोप है कि शौचालय, पेंशन और मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर धन उगाही किए हैं। ज्ञापन देने के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व विधायक रामकोला रामानंद बौद्ध ने कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुआ तो हम लोग धरना देने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान सुभासपा के जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर, मंत्री प्रतिनिधि जितेंद्र राजभर, संतोष राजभर, सुरेन्द्र राजभर, चंदन राजभर, राकेश राजभर, प्रिंस राजभर, वीरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, रत्नेश प्रताप सिंह सहित ढेरों की संख्या में ग्रामीण व सुभासपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

धान बेचने से पहले जान लें नया रेट, सरकारी खरीद में ₹72 प्रति क्विंटल बढ़ा MSP

यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…

4 hours ago

105 साल की मां की मौत के बाद खुला रिश्तों का कड़वा सच, संपत्ति विवाद में पहुंची पुलिस

मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…

4 hours ago

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…

4 hours ago