Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमारपीट कर मनबढ़ों ने युवक को किया घायल

मारपीट कर मनबढ़ों ने युवक को किया घायल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक नगर पालिका बरहज के मोहनसेतु के पास शनिवार की रात टहलने के लिए गया हुआ था, तभी कुछ अज्ञात मनबढ युवकों ने मारपीटकर घायल कर दिया।
घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहां पर डॉक्टरों ने इलाज किया।
पीड़ित युवक ने बरहज थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार नगरपालिका के वार्ड संख्या 3 के निवासी डॉ शैलेंद्र जायसवाल 35, पुत्र वशिष्ठ जायसवाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार की रात टहलने के लिये नगरपालिका स्थित मोहनसेतु के पास टहलने गए थे, तभी मनबढ़ों ने शैलेन्द्र को मारपीट कर घायल कर दिया, जहां स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए सीएचसी पहुँचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल युवक का इलाज किया।
वही पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मनबढ़ों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।इस सम्बंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने कहा कि दो आरोपियों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments