प्रभारी मंत्री ने चौपाल लगाकर किया जन कल्याण योजनाओं का सत्यापन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l प्रदेश के मंत्री, मत्स्य/प्रभारी मंत्री जनपद के डॉ. संजय कुमार निषाद ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विकास खण्ड चित्तौरा के जूनियर हाईस्कूल सुहेलनगर में चैपाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का सत्यापन किया। चैपाल के दौरान प्रभारी मंत्री ने विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, सदर की अनुपमा जायसवाल, बलहा की सरोज सोनकर, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा के साथ 02 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल तथा 25 से अधिक निराश्रित एवं असहाय तथा कमज़ोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुॅचाए जाने के उद्देश्य से कम्बल तथा बच्चों को बिस्किट का वितरण किया।
चैपाल के दौरान प्रभारी मंत्री ने सम्पर्क मार्ग, स्वच्छ शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, सभी प्रकार की पेंशन योजनाओं, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय अजीविका मिशन, पेयजल, खाद्यान्न वितरण, विद्युतीकरण, गन्ना भुगतान, बाल विकास पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा, कन्या सुमंगला योजना आदि का सत्यापन कर मौके पर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मिशन व विज़न है कि किसानों की आय दोगुना हो जाय। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब व किसान केन्द्र व राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता हैं। देश में कृषकों के कल्याण हेतु अनेकों योजनाए संचालित की जा रही है। डॉ. निषाद ने कृषकों का आहवान किया खेती किसानी के साथ कृषि आधारित उद्योगों, पशुपालन, कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन, रेशम कीट पालन को भी अपनाएं। प्रभारी मंत्री डॉ. निषाद ने कृषकों को गौआधारित प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी ताकि बेहतर उपज के साथ-साथ भूमि उर्वरा शक्ति में भी बढ़ोत्तरी हो। चैपाल के दौरान क्षेत्रीय विधायक अनुपमा जायसवाल ने आभार ज्ञापित किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में यूजीसी प्रावधानों पर महापंचायत, सरकार के खिलाफ तीखे तेवर

समान संघर्ष समिति के मंच से नीतियों पर सवाल; अलंकार अग्निहोत्री ने 2029 में चुनावी…

2 minutes ago

हत्या मामले का आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

2 hours ago

डिजिटल और पेपरलेस होगी जनगणना 2027, तैयारियां तेज

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों…

2 hours ago

सपा कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को समाजवादी पार्टी बरहज के पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल के नेतृत्व…

2 hours ago

देवरिया में समाजसेवी पर जानलेवा हमला, फर्जी डिग्री वाले अस्पतालों की शिकायत के बाद बवाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में कथित रूप से फर्जी डिग्री के सहारे संचालित निजी…

2 hours ago

लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के तहत लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के…

2 hours ago