मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

पुरस्कार मिलने से बच्चों में बढ़ता है उत्साह है — अफसर अली

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। एमजीएम इंटर कॉलेज गंगराई में शनिवार को विद्यालय के परिसर में वार्षिक परीक्षा अंक पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रत्येक कक्षा में टॉप टेन छात्र – छात्राओं को मेडल प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक अफसर अली द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बतौर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है जिसमें शिक्षक सभी बच्चों को समान रूप से शिक्षा देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करते हैं l विद्यालय परिवार छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील है और विद्यालय में बच्चों को शिक्षा का एक बेहतर माहौल दिया जा रहा है । आगामी सत्र में विद्यालय में कंप्युटर के साथ छात्राओं के लिए सिलाई पेंटिंग की कक्षाएं भी संचालित करने जा रहा है जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राएं लाभांवित होंगे l विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रजापति ने सभी छात्र – छात्राओं को बधाईयां दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।कार्यक्रम का संचालन उपप्रबंधक अल्ताफ हुसैन ने किया। इस दौरान श्री राम पटेल, अमिरून निशा, नसीमा खातून संतोष गौतम,बंदना सिंह , रुबीना खातून, मोइन खान, अनीश यादव , सदानंद, अंजली विश्वकर्मा, सरिता साहनी, जैनब
सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहें ।

rkpnews@desk

Recent Posts

गोवंश आश्रय स्थल में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…

4 hours ago

1965 युद्ध के शहीद हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…

4 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया तांडव, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…

6 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

9 hours ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

9 hours ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

10 hours ago