चुनाव से पहले इच्छुक उम्मीदवारों का हो पॉलीग्राफ टेस्ट- राकेश राउल

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
देश में इस समय लोकसभा चुनाव की सरगर्मी और राम राज्य का दौर शुरू है। ऐसे में चुनाव से पहले हर उम्मीदवार को अपना पॉलीग्राफ टेस्ट देकर, हम भ्रष्टाचारी, हत्यारे, बलात्कारी नहीं हैं ऐसा सिद्ध करना चाहिए।ऐसी मांग को लेकर राकेश राउल पिछले चालीस दिनों से मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है कि यदि इस प्रकार से प्रत्याशियों की परीक्षा ली जाये तो राजनीति में एक स्वच्छ चरित्र के नेता का उदय होगा और राजनीतिक एवं सामाजिक परिवेश में, एक आदर्श शासक बनकर प्रजा के हित में प्रशासन में सुशासन, कल्याण एवं पारदर्शिता लाने की नई परंपरा बनेगी। बता दें कि मौजूदा लोकसभा में 543 में से 233 (43 फीसदी) और राज्यसभा में 226 में से 71 (31 फीसदी) सांसदों पर हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों के आरोप हैं। एनसीआरबी के 2019 के रिकॉर्ड और रिपोर्ट के मुताबिक, कई नेताओं के खिलाफ अदालतों में 9427 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, इनमें से 4029 मामले भ्रष्टाचार से जुड़े हैं। 5000 से ज्यादा मामले पूर्व विधायकों और सांसदों के खिलाफ हैं। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में ऐसे चरित्रहीन उम्मीदवार न हों, इसलिए हर उम्मीदवार का पॉलीग्राफ टेस्ट लेना उचित रहेगा। उन्होंने ऐसा सवाल उठाया है इससे देश का विकास होगा। इस संबंध में राउल ने शीर्ष पद पर बैठे नेताओं से बातचीत की, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला, यह दावा एड राकेश राउल ने किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

47 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में संपन्न हुआ विवाह

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत…

2 seconds ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत कहिनौर में जन चौपाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खण्ड परदहां के अंग्रेजी माध्यम…

6 minutes ago

चोरी का मोबाइल और नकदी बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खामपार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए…

21 minutes ago

बहू बेटी सम्मेलन को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत आयोजित किया गया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रविवार को बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमकपुरा टोला कुरमहा में…

29 minutes ago

गोवंश आश्रय स्थल में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…

6 hours ago

1965 युद्ध के शहीद हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…

6 hours ago