व्यापारी मोर्चा ने नगर विकास कार्यों में कमियों को लेकर उठाई आवाज

बस अड्डे पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण तथा रोड पर विद्युत व्यवस्था सुधार की उठाई मांग

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के गांधी नगर स्थित संयुक्त व्यापारी मोर्चा ने नगर विकास कार्यों की कमियों पर गंभीर चिंता जताई है। व्यापारी मोर्चा ने जिलाधिकारी एवं उद्योग-व्यापार बन्धु अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपते हुए नगर में दो प्रमुख समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की है।
व्यापारी मोर्चा के संयोजक पशुपतिनाथ गुप्त ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि महराजगंज के नव निर्मित मुख्य बस स्टेशन पर कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं बनाया गया है।

इसे पढ़ें – https://rkpnewsup.com/telangana-student-mohammed-nizamuddin-killed-in-police-firing-in-california/

इस वजह यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पहले 7-8 कमरों का शौचालय,स्नानगृह वहां मौजूद था, लेकिन नवनिर्माण के समय पुराने शौचालय को ध्वस्त कर दिया गया। नई व्यवस्था में इसका निर्माण न होना यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। ज्ञापन में दूसरी बड़ी समस्या का उल्लेख किया गया है। नगर के निचलौल रोड पर एनएच-730 द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसमें सब्जी मंडी चौराहे से मदरसा तक सड़क के दोनों ओर विद्युत पोल एवं लाइन की व्यवस्था होनी चाहिए थी। वर्तमान में केवल एक ही तरफ विद्युत पोल लगे हैं।

इसे पढ़ें – https://rkpnewsup.com/the-officer-along-with-the-policemen-took-away-the-doctor-leaving-opd-services-paralyzed/

इस वजह से कई स्थानों पर तारों को सड़क पार कराना पड़ता है जिससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। व्यापारी मोर्चा ने कहा कि जिस प्रकार फरेंदा रोड पर दोनों ओर बिजली की सप्लाई व्यवस्था की गई है, उसी प्रकार निचलौल रोड पर भी दोनों तरफ बिजली लाइन बिछाई जानी चाहिए।व्यापारी मोर्चा ने जिला प्रशासन से अपील की है कि इन दोनों समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। इन कार्यों के पूरे हो जाने से न केवल यात्रियों एवं नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि नगर की व्यवस्था भी दुरुस्त होगी।व्यापारी मोर्चा के संयोजक पशुपतिनाथ गुप्त सहित तमाम व्यापारियों और नागरिकों के हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी वर्ग आंदोलन करने को बाध्य होगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

3 hours ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

4 hours ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

4 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

5 hours ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

5 hours ago

GATE-2026 में डीडीयू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं की बढ़ी भागीदारी बनी खास उपलब्धि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…

6 hours ago