संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने जनपद मे महिला जनसुनवाई एवं निरीक्षण किया। तहसील सभागार मेहदावल में आयोजित जनसुनवाई में कुल 13 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा आठ शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
महिला जनसुनवाई के बाद महिला आयोग की सदस्य द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र तुलसीपुर प्रथम अमीलहवा विकास खंड मेहदावल में महिलाओं का गोदभराई एवं अन्नप्राशन कराया।
इसी क्रम में सदस्य जनक नंदिनी द्वारा जिला कारागार में महिला बैरक का निरीक्षण किया गया और महिला बंदियों का कुशल क्षेम पूछा।
इसीक्रम में वन स्टॉप सेंटर खलीलाबाद का निरीक्षण किया गया मौके पर 08 महिलाएं अल्पावासित है, उनसे खान पान व वाहन पर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गई।
जनसुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, क्षेत्राधिकारी मेहदावल, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना व अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…