सेवा और सुशासन के प्रति समर्पित हैं मोदी: विजय लक्ष्मी गौतम

सशक्त, समृद्ध, स्वच्छ, सुन्दर व सामर्थ्यवान भारत बनाना ही लक्ष्य: प्रभारी मंत्री

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की प्रभारी मंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की राज्यमंत्री ने भाजपा नीत केंद्र सरकार को सेवा और सुशासन के लिए समर्पित बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकसित भारत की दिशा में तेजी से बढ़ने की जानकारी दी।
जिला भाजपा कार्यालय में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्रीमती गौतम ने 11 वर्षों के शासन पर केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते कहा कि विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल के नारे के साथ केंद्र सरकार उपलब्धियों के बारे में देशवासियों को जानकारी दे रही है।
सेवा के लिए समर्पित, सुशासन के लिए प्रतिबद्धता ही मोदी सरकार का मंत्र व जनकल्याण एकमात्र लक्ष्य है। श्रीमती गौतम ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत को लेकर दुनिया के नजरिये में काफी बदलाव आया है। वर्ष 2014 में भारत जहाँ विश्व की 10वीं अर्थव्यवस्था था। आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सबसे पहले लक्ष्य का निर्धारण किया और उसकी प्राप्ति तक अडिग रहे।
एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध, स्वच्छ, सुन्दर व सामर्थ्यवान भारत बनाना ही लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के दौरान भारत विश्व के सबसे 5 बड़े अस्थिर देशों में शामिल था, आज विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है। जनता की आशा पर खरा उतरते हुए 11 वर्षों के शासन में जनता की आशा को भरोसे में बदला गया। इसी वजह से जनता मोदी है तो मुमकिन है नारे पर विश्वास कर रही है।
प्रभारी मंत्री केंद्र सरकार की योजनाओं आयुष्मान भारत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर को स्वास्थ्य व चिकित्सा सुविधाओं की दिशा में क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना का शौर्य दुनिया देख चुकी है। आज स्वदेशी मिसाइल ब्रह्मोस, आकाश देश की रक्षा उत्पादों का दुनिया भर में डंका बजा रही हैं।
प्रभारी मंत्री ने नक्सली आतंकवाद को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
इसीक्रम में प्रभारी मंत्री ने जिला कार्यालय में केंद्र में मोदी सरकार की 11वर्ष की उपलब्धियों को लेकर विकासशील भारत-अमृत काल (सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण) नामक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद वह महत्वपूर्ण नेताओं, विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्सको संबोधित करते हुए केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर राय व संचालन दीपू सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी, मेंहदवाल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, अनिरुद्ध निषाद, राम ललित चौधरी, गौरव निषाद, ज्ञानेंद्र मिश्रा, ई. अरुण गुप्ता, अत्रेश श्रीवास्तव, सचिन राय, गणेश पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, हैप्पी राय, धनंजय पाण्डेय, ब्रह्मानंद पाण्डेय
समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘बदले की राजनीति का घिनौना रूप’

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी…

3 hours ago

APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 सरकारी पदों पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…

4 hours ago

गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग त्यागी की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका; राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी का शव पार्क में मिला

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…

5 hours ago

IPL 2026 Final: कौन जीतेगा ट्रॉफी? शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान, बताया जीत का असली मंत्र

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक…

5 hours ago

दिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका; NDRF समेत कई एजेंसियां राहत कार्य में जुटीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा…

5 hours ago

नवलपुर-सिकंदरपुर मार्ग चौड़ीकरण कार्य के चलते 1 जून को चार घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि नवलपुर…

10 hours ago