Categories: Uncategorized

उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में शान्ति कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहारों को शान्ति पूर्ण तरीके से मनाने हेतु रुपईडीहा थाना प्रांगण में उपजिलाधिकारी नानपारा अंजनी यादव एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युमन सिंह के नेतृत्व में शांति कमेटी की एक बैठक थाना प्रभारी रूपईडीहा दद्दन सिंह ने आयोजित किया।जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित प्रधान बीडीसी सभासद तथा सभी त्योहारों के समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। रूपईडीहा थाना क्षेत्र अन्तर्गत आगामी त्योहारों को शान्ति पूर्ण तरीके से मनाने के लिये पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के निर्देशन पर ये मीटिंग उक्त अधिकारियों की उपस्थित में संपन्न हुआ। बैठक में आगामी त्योहारों महाशिवरात्रि होली, रमजान, ईद आदि त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई। इस दौरान धर्मगुरु, प्रमुख नागरिक और थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने सभी से त्योहारों को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। साथ ही अराजक तत्वों पर नजर रखने और ऐसे तत्वों की जानकारी पुलिस को देने का आग्रह किया। शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी भी स्थानीय लोगों को दी गई। बैठक में डीजे को लेकर सभी अधिकारियों द्वारा सख्त निर्देश जारी किया गया है उन्होंने कहा कि कोई भी या किसी भी समुदाय का त्यौहार हो कम स्पीकर के डीजे छोटी गाड़ी में रखकर ले जाया जा सकता है और कम आवाज में ही उसे बजाया जायेगा क्योंकि जैसा पहले से देखा गया है कि ज्यादातर घटनाएं और उपद्रव डीजे के कारण ही होता है इसलिए जो भी जुलूस निकलेगा उस की पूरी जिम्मेदारी उस समिति की होगी डीजे पर कोई भी भड़कीला गाना नहीं बजाया जाएगा समिति के लोगों की जिम्मेदारी है कि एक पेनड्राइव में धार्मिक गाना भराया जाए और पुलिस द्वारा चेक करने के बाद ही वह गाना डीजे पर बजेगा।उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा ने भी लोगो से त्यौहार को खुशमिजाजी के साथ लोगो से प्यार मोहब्बत से मिलकर मनाने की अपील किया है और उन्होंने कहा कि जो भी हुड़दंग मचाने या माहौल खराब करने की कोशिश करेगा उस कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेंगे किसी को बख्शा नहीं जाएगा।थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने शासनादेश को विस्तार से लोगो को बताया और सहयोग करने की अपील की। बैठक का सफल संचालन डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी एवं डॉक्टर सनत कुमार शर्मा ने किया।बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

rkpshomnath

Recent Posts

यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, आराधना मिश्रा मोना समेत नई टीम को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने की…

4 hours ago

भाजपा की महिला पदाधिकारी के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण का दावा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक…

5 hours ago

आगरा में कल से फुटवियर उद्योग का बड़ा मेला, 250 एग्जिबिटर्स और चाइना पवेलियन रहेगा खास आकर्षण

कल से सजेगा फुटवियर कारोबार का महाकुंभ, 250 एग्जिबिटर्स दिखाएंगे नई तकनीक और उत्पाद आगरा…

5 hours ago

नवरात्रि से दिवाली तक छाया अंगरखा स्टाइल, इन डिजाइन से पाएं परफेक्ट एथनिक लुक

अंगरखा स्टाइल को-ऑर्ड सेट: फेस्टिव सीजन में रॉयल और एथनिक लुक के लिए ट्राई करें…

5 hours ago

‘बिका हुआ माल वापस नहीं होगा’ लिखना दुकानदार को पड़ सकता है भारी, ग्राहक ऐसे ले सकता है अपना हक

No Return, No Refund’ का बोर्ड देखकर न घबराएं! खराब सामान पर दुकानदार को देना…

6 hours ago

AI की ताकत बनी वरदान या संकट? बिल गेट्स की चेतावनी ने दुनिया को सोचने पर किया मजबूर

एआई का बढ़ता खतरा! बिल गेट्स की चेतावनी से बढ़ी चिंता, हथियारों से लेकर साइबर…

6 hours ago