Categories: Uncategorized

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक हुई संपन्न

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका सभागार बहराइच में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक मंडल अध्यक्ष एसपी मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया, जिसमें अब्दुल कादिर मुन्ना को अध्यक्ष तथा मोहित सोनी को महामंत्री नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष एसपी मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा संगठन की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार पत्रकारों के उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। यदि कोई अधिकारी निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसके विरुद्ध मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी।
बैठक के दौरान वरिष्ठ पत्रकार सलीम सिद्दीकी, मनोज गुप्ता, अजय शर्मा, सैय्यद मसूद कादिरी, राजीव शर्मा, रफीक उल्ला गुड्डू, मोनिश अजीज, नदीम सिद्दीकी, फराज अंसारी को संगठन द्वारा माल्यार्पण कर एवं साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष द्वारा नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री को भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार वरिष्ठ पत्रकार फराज अंसारी को मंडल महामंत्री एवं कुंवर दिवाकर सिंह को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य आशीष शर्मा, प्रीतम सिंह, अमरनाथ पांडेय, सौरभ श्रीवास्तव, जुनैद बैग, विनय रस्तोगी, बिलाल, सलमान साहिल, अतीक, अब्दुल मजीद, अतीक अहमद, मुबीन अहमद, प्रदीप शर्मा, गौरव पटवा, अब्दुल, असलम, इसराइल, अशोक यादव सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने एवं पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

4 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

5 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

14 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

24 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

1 day ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago