सड़कों के किनारे खुले में रखे ट्रांसफार्मर बन रहे हादसों का कारण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के नगर पंचायत कोपागंज में विद्युत विभाग की लापरवाही से आए दिन हादसे होते हैं। प्रति वर्ष विद्युत सुधार के नाम पर अधिकारी पानी की तरह लाखों रुपए खर्च करते हैं। इसके बाद भी व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं लौट रही हैं। प्रमुख मार्गों में चबूतरा तथा जमीन पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर खतरे की घंटी बजा रहे हैं।वही जर्जर तारो से विद्युत सप्लाई सीधे मौत को दावत दे रही है। इन सब के बावजूद भी विभागीय अधिकारी ध्यान नही दे रहे मात्र कागजी कोरम पूरा कर अपनी जिम्मेदारी निभा शांत हो जा रहे हैं। आये दिन खुले में रखे ट्रांसफार्मर के चपेट में आने से पालतू जानवरो की जान जा रही है। उन्होंने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर पर जाली लगवाने की मांग किया है।
नगर पंचायत कोपागंज के अलग-अलग मुहल्लों में जमीन तथा कम ऊंचाई पर बने चबूतरों या जमीन पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर सड़क से गुजरने वाले लोगों के लिए मुशीबत बने हैं। कई जगह सड़क से सटाकर ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। जिनसे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। बरसात के मौसम में हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। इतना ही नहीं लोग सारा दिन सड़क किनारे रखे इन ट्रांसफार्मरों के आसपास लटकते खुले तारों के बीच से निकलने को मजबूर हैं। सड़क के बराबर ट्रांसफार्मर रखा होने से उधर से निकलने में राहगीरों को जोखिम उठाना पड़ता है।नगर पंचायत के मोहल्ला नयापुरा में भातकोल कोपागंज मार्ग पर सड़क के किनारे खुले में रखे ट्रांसफार्मर के चपेट में आने से आये दिन पालतू जानवर उसके शिकार हो रहे है। नगर अतीक अंसारी जियाउल रहमान इमामुद्दीन अंसारी मुनौवर असफाक अहमद मोहम्मद साजिद ,मोहम्मद उमर मोहम्मद उस्मान कयूम अंसारी आसिफ अनवार जैद महफूज आदि ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर पर जाली लगाने की मांग किया है । इस वावत पूछे जाने पर जेई प्रमोद कुमार का कहना है जल्द से जल्द खुले में रखे ट्रांसफार्मरों पर जाली लगाया जायेगा।

Karan Pandey

Recent Posts

यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, आराधना मिश्रा मोना समेत नई टीम को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने की…

3 hours ago

भाजपा की महिला पदाधिकारी के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण का दावा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक…

4 hours ago

आगरा में कल से फुटवियर उद्योग का बड़ा मेला, 250 एग्जिबिटर्स और चाइना पवेलियन रहेगा खास आकर्षण

कल से सजेगा फुटवियर कारोबार का महाकुंभ, 250 एग्जिबिटर्स दिखाएंगे नई तकनीक और उत्पाद आगरा…

4 hours ago

नवरात्रि से दिवाली तक छाया अंगरखा स्टाइल, इन डिजाइन से पाएं परफेक्ट एथनिक लुक

अंगरखा स्टाइल को-ऑर्ड सेट: फेस्टिव सीजन में रॉयल और एथनिक लुक के लिए ट्राई करें…

5 hours ago

‘बिका हुआ माल वापस नहीं होगा’ लिखना दुकानदार को पड़ सकता है भारी, ग्राहक ऐसे ले सकता है अपना हक

No Return, No Refund’ का बोर्ड देखकर न घबराएं! खराब सामान पर दुकानदार को देना…

5 hours ago

AI की ताकत बनी वरदान या संकट? बिल गेट्स की चेतावनी ने दुनिया को सोचने पर किया मजबूर

एआई का बढ़ता खतरा! बिल गेट्स की चेतावनी से बढ़ी चिंता, हथियारों से लेकर साइबर…

5 hours ago